Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
हाइजीन एम्बेसडर माहवारी स्वच्छता के बारे में करेगीं जागरूक
Pooja Padiyar Editor
मई 17, 2022 • 10:53 AM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“हाइजीन एम्बेसडर माहवारी स्वच्छता के बारे में करेगीं जागरूक”
जयपुर जिला कलक्टर राजन विशाल ने कहा कि माहवारी प्रबंधन के बारे में अब समाज में खुलकर चर्चा की जानी चाहिए और बालिकाओं को इस संबंध में समुचित जानकारी दी जानी चाहिए। माहवारी के समय स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, इसका स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। बालिकाएं इस बारे में बात करने में संकोच करती हैं, इसलिए अब चुप्पी तोड़ी जानी चाहिए। बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जनजागरूकता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित कार्यशालाओं से महिलाओं एवं बालिकाओं में माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा होगी।
जिला कलेक्टर ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय गणगौरी बाजार में आयोजित चुप्पी तोड़ो-सयानी बनो अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा और विद्यालयों में माह के तीसरे बुधवार को कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुप्पी तोड़ो-सयानी बनो अभियान के जरिए एक लाख 30 हजार बेटियों का आमुखीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नागौर और अलवर जिले के बाद जयपुर में इस अभियान की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को हाइजीन एंबेसेडर के सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जो बालिकाएं हाईजीन एम्बेसडर नियुक्ति की गई हैं, वे विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं, के साथ ही अभिभावकों, जन प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, साथिन, आशा सहयोगिनी एवं विद्यालय नहीं जाने वाली बालिकाओं को भी जागरूक करेंगी।
जयपुर जिले के 929 विद्यालयों में हुआ कार्यशाला का आयोजन
जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत जिले के 929 विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग एक लाख 30 हजार किशोरी बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षित अध्यापिकाओं द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
3 हजार 716 छात्राओं को नियुक्त किया है हाईजीन एंबेसडर
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कक्षा 9 से 12वीं तक चयनित की गई 3 हजार 716 छात्राओं को हाईजीन एम्बेसडर नियुक्त किया गया। कार्यशाला में राज्य सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को सैनेटरी नैपकीन निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। अभियान के तहत कार्यशाला में प्रत्येक छात्रा को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर बुकलेट व प्रत्येक राजकीय विद्यालय में गुड टच बेड टच विषय पर पोस्टर एवं बैनर उपलब्ध करवाये गए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक लाख 30 हजार बुकलेट का प्रकाशन करवाया गया है, जिन्हें आज आयोजित कार्यशाला के दौरान विद्यालयों में पंजीकृत छात्राओं एवं विद्यालय नहीं जाने वाली छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं एएनएम को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में गुड टच बेड टच विषय पर पोस्टर भी उपलब्ध करवाये गये।
उल्लेखनीय है कि अभियान के द्वितीय चरण से पहले जयपुर जिले के प्रत्येक उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशाला, प्रशिक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन चरणबद्ध रूप से किया गया। इस अभियान के प्रथम चरण में राजकीय विद्यालय में कार्यरत 2 हजार 223 अध्यापिकाओं को 14 से 16 मार्च तक प्रशिक्षण दिया गया था।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.