Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
Pooja Padiyar Editor
मई 30, 2022 • 10:42 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की”
राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र एवं परिजनों के साथ गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी माता मंदिर में दर्शन किए।
राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सपरिवार अम्बा माता का दर्शन कर आत्मिक आनन्द की अनुभूति हुई है। उन्होंने अम्बा माता से देश में महामारी और व्याधियों के निवारण की भी कामना की।
अम्बाजी पहुंचने पर मिश्र का मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बनासकांठा के जिला कलक्टर आनंद पटेल ने स्वागत किया। मंदिर पुजारी मुन्ना एवं देवेन्द्र भाई ने राज्यपाल को विधिवत आरती एवं पूजा सम्पन्न करवाई।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
राज्यपाल ने अम्बामाता मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो इस तीर्थ पर आने का सुयोग हुआ है।
इससे पहले मंदिर न्यास की ओर से राज्यपाल को मां अम्बा की मूर्ति, माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया।
मिश्र के माउंट आबू से अम्बाजी पहुंचने पर पालनपुर उपखंड अधिकारी सुशील परमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.