Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
आरपीएससीः- वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय प्रतियोगिता परीक्षा 2022
आयोग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक को बढ़ाकर 14 मई 2022 तक कर दिया गया है।
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि विभिन्न कारणों के चलते आवेदन नहीं कर पाए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा राहत देते हुए आवेदन की अंतिम दिनांक को 4 दिवस आगे बढ़ाया गया है। जो अभ्यर्थी किन्ही कारणों से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब दिनांक 14 मई 2022 की रात्रि 12 बजे तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा दिनांक 5 अप्रेल 2022 को जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार दिनांक 11 अप्रेल 2022 से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व में आवेदन की अंतिम दिनांक 10 मई 2022 निर्धारित की गई थी। परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अटल द्वारा बताया गया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर तीन विकल्प उपलब्ध हैं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन जन आधार या आधार या एसएसओ प्रोफाइल के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थी जिनके जन आधार अथवा आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक तथा जेंडर का इंद्राज त्रुटियुक्त है अथवा शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों में अंकित विवरण से भिन्न है, इनके लिए एसएसओ प्रोफाइल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना उचित रहेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को पोर्टल पर उपयुक्त चेकबॉक्स का चयन करना होगा। इसके बाद एसएसओ प्रोफाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन का विकल्प प्रदर्शित हो जाएगा। एसएसओ प्रोफाइल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनने की स्थिति में आवेदक को मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा की अंकतालिका/प्रमाण-पत्र एवं एक अन्य फोटोयुक्त पहचान-पत्र अपलोड करना आवश्यक है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आयोग की हेल्पडेस्क 1800-180-6127 तथा इन्क्वायरी पर दूरभाष 0145-2635212/2635200 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
सचिव ने कहा कि अभ्यर्थी द्वारा इन्द्राज किए गए स्वयं के नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक तथा जेंडर की जानकारी के आधार पर ही कंप्यूटर द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल जनरेट की जाती है। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि इन जानकारियों को पूर्ण सावधानी के साथ भरा जाए। अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन को सत्यापित करने से पूर्व इन्द्राज की गई सभी सूचनाएं भली-भांति जांच ले। पूर्ण आश्वस्त होने के बाद ही डाटा का सत्यापन करें।
पूर्व में जिन अभ्यर्थियों द्वारा जन आधार या आधार के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है एवं उनके जन आधार या आधार के विवरण शैक्षणिक दस्तावेजों के विवरण से भिन्न है उन्हें एकबारीय संशोधन की स्वीकृति देने के संबंध में भी आयोग स्तर पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में निर्णय लिया जाकर संशोधन प्रक्रिया व तिथि से अभ्यर्थियों को यथासमय अवगत कराया जाएगा।
आरपीएससीः- प्रवक्ता विद्युत अभियांत्रिकी प्रतियोगिता परीक्षा-2020 साक्षात्कार का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को प्रवक्ता- विद्युत अभियांत्रिकी परीक्षा के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया।
सचिव एचएल अटल ने बताया कि प्रवक्ता- विद्युत अभियांत्रिकी प्रतियोगी परीक्षा-2020 की लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित उम्मीदवारों के साक्षात्कार दिनांक 10 मई 2022 को आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार 5 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.