Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सहायक कृषि अधिकारी तथा केमिस्ट संवीक्षा परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर की जाएगी आयोजित
Pooja Padiyar Editor
मई 21, 2022 • 12:01 AM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“सहायक कृषि अधिकारी तथा केमिस्ट संवीक्षा परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर की जाएगी आयोजित”
सहायक कृषि अधिकारी तथा केमिस्ट संवीक्षा परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर की जाएगी आयोजित
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 28 मई 2022 तथा केमिस्ट (आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग) संवीक्षा परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 29 मई 2022 को किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
सचिव एच एल अटल ने बताया कि परीक्षाओं का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से 01 घण्टा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लें।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ आईडी के सिटीजन ऐप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर भी प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों को जांच रिपोर्ट व दस्तावेज ई-मेल कर करना होगा सूचित
आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा हेतु पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सायं 04ः00 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज ईमेल examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर भेजकर दूरभाष नम्बर 0145-2635255 पर आयोग को सूचित करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में सूचना प्राप्त होने पर आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण से ग्रसित अभ्यर्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सकेगी। अभ्यर्थी अन्य जानकारी के लिए आयोग कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0145-2635255 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.