Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 12 से 14… Read More »
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
अप्रैल 17, 2022 • 7:57 PM 0
उ
उत्तर प्रदेश
NEWS CARD
“सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार: मुख्यमंत्री”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
12 से 14 वर्ष और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है, इसे और तेज किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती कुछ जनपदों में बीते कुछ दिनों से कोविड के केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन0सी0आर0) के जिलों मंे इसका असर है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
गौतमबुद्धनगर में 70 और गाजियाबाद में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत एन0सी0आर0 स्थित प्रदेश के जिलों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। जनपद गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जाए। साथ ही, इन जनपदों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संवाद स्थापित कर स्थिति की गहन समीक्षा की जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत टीम-09 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 37 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 507 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 73 हजार 881 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 97 लाख 49 हजार 617 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
राज्य में गत दिवस तक 30 करोड़ 69 लाख 51 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 69 लाख 15 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 86.09 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 28 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।
विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 01 करोड़ 31 लाख 77 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 84 लाख 36 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 02 करोड़ 16 लाख 13 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 30 लाख 16 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 25 लाख 69 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने के कार्य में तेजी लायी जाए। प्रदेश में लगभग 700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगायी जा रही है। इन टीकाकरण केन्द्रों पर बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीका कवर से वंचित न रहें। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने बरेली मण्डल में मलेरिया रोग के नियंत्रण पर फोकस रखने तथा आगरा एवं लखनऊ मण्डलों में डेंगू रोग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस के नियंत्रण के लिए घर-घर लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता बढ़ायी जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खण्डों में विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रारम्भ हो रहा है। आगामी 18 से 23 अप्रैल की अवधि में आयोजित होने वाले इन मेलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धान और गेहूं की तर्ज पर बाजरा की खरीद के लिए भी नीति तैयार की जाए। प्रत्येक किसान को उनकी उपज के उचित मूल्य का लाभ मिले एवं उसका भुगतान समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न प्रोक्योरमेंट के लिए बेहतर प्रबन्धन की आवश्यकता है। कृषि उपज का एक भी दाना खराब न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नए गोदाम बनाए जाएं। इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसके लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाएं।
उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खाद-बीज के भण्डारण और वितरण के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में सुचारु व्यवस्था रखी जाए। इनमें हरा चारा, भूसा आदि के समुचित प्रबन्ध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि इन दिनों गेहूं की कटाई हो रही है। ऐसे में पशुओं के चारे की खरीद अभी कर ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ गरीब जनता के भरण-पोषण के लिए निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अन्त्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी निःशुल्क दी जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यापक जनहित की यह योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए खाद्य सामग्री की सुचारु उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था आदि की नियमित समीक्षा की जाए।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.