Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
प्रधानमंत्री ने कोपेनहेगन में भारत-डेनमार्क व्यापार मंच में भाग लिया
Pooja Padiyar Editor
मई 4, 2022 • 3:32 PM 0
द
देश
NEWS CARD
“प्रधानमंत्री ने कोपेनहेगन में भारत-डेनमार्क व्यापार मंच में भाग लिया”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम मेटे फ्रेडरिकसन और डेनमार्क के राजकुमार एच.आर.एच. फ्रेडरिक के साथ संयुक्त रूप से डेनमार्क उद्योग परिसंघ में आयोजित भारत-डेनमार्क व्यापार मंच में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने दोनों अर्थव्यवस्थाओं के पूरक कौशल पर जोर दिया और डेनमार्क की कंपनियों को हरित प्रौद्योगिकियों, कोल्ड चेन, कचरे से सम्पत्ति निर्माण, शिपिंग और बंदरगाह जैसे क्षेत्रों में भारत में मौजूद अपार संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने भारत के व्यापार अनुकूल दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और दोनों पक्षों के व्यापारिक समुदायों को सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।