धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चावण्डा में 76 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार एवम् सरपंच महोदय द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच अमराव कंवर सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह,विशिष्ट अतिथि किशन सिंह राजपुरोहित,राजूसिंह,नत्थूसिंह किशोर सिंह एवं माँ चावण्डा युवा जागृति मंच के युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विद्यालय विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।मंच संचालन व्याख्याता भागीरथ कड़वासरा द्वारा किया गया अंत में प्रधानाचार्य राधा बोरावट ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवम् स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया