आभासी दुनिया मानसिक स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक हानिकारक:डॉ मीनू श्रीवास्तव
10 अक्टूबर 2023 : ये वक्तव्य डॉ मीनू श्रीवास्तव ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा द्वारा आयोजित “जैसा मन :वैसा तन” विषयक संवाद कार्यक्रम में दिए। आपने कहा की इस प्रकार के आयोजनों से विषय विशेष के प्रति उनकी समझ बढ़ती है तथा वे दैनंदिन जीवन में भी इससे प्राप्त ज्ञान के प्रायोगिक पहलू से लाभ प्राप्त करते हैं। आपने ऐसी गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का आह्वाहन किया। आंकड़े बताते हैं की आभासी दुनिया में अनवरत विचरण के चलते व्यक्तियों का वास्तविक दुनिया से सम्बन्ध धीरे धीरे कटता जा रहा है ,जिससे मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।