अधिकांश महिलाओं को प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नही होती है। कि पीरियड्स मिस होने के बाद कब करना चाहिए। तो चलिए बारे में डॉ चंचल शर्मा से विस्तार से जानते है। कि क्या होता है प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सबसे सही समय ।
हर महिला मां बनने का सपना देखती है और देखना भी चाहिए। क्योंकि सपना देखना हर किसी का अधिकार होता है। प्रेगनेंसी की खुशी महिला और पुरुष दोनों के लिए बेहद खास होती है और उस दौारान और भी खास होती है। जब वह प्रेगनेंसी प्लान कर रहे होते हैं। और ऐसे में उनको सफलता मिल जाती है। तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही रह जाता है। इस खुशी को महिलाओं अपने मन में अहसास कर सकती है। क्योंकि इसको बयान करने के लिए उनके पास शब्द नही होते हैं।
आयुर्वेदिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ चंचल शर्मा के अनुसार जिन महिलाओं को नियमित रुप से मासिक धर्म आते हैं। और पीरियड्स की डेट पर यदि उनको मासिक धर्म नही होता है। तो ऐसे में उनको प्रेगनेंसी टेस्ट कर लेना चाहिेए। ऐसे में जो भी रिजल्ट आता है । वह प्रेगनेंसी कंफर्म कर देता है। इस प्रेगनेंसी टेस्ट में एचएसजी होर्मोन के स्तर का मापन किया जाता है। और ऐसे में यह हार्मोन बढ़ जाता है। जिससे प्रेगनेंसी की पुष्टि हो जाती है। मेडिकल की भाषा में इस हार्मोन को कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन के नाम से जाना जाता है। पूरी प्रेगनेंसी में इस हार्मोन का काम होता है, भ्रूण का विकास करना। गायनेकोलॉजिस्ट कहते है। कि प्रेगनेंसी के दौरान इस हार्मोन का स्तर अधिक मात्रा में बढ़ जाता है।
महिलाओं को प्रेगनेंसी टेस्ट करते समय कौन-कौन सी बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए -
प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़ी कुछ खास बातें है। जो हर माँ बनने वाली महिलाओं को अपने ध्यान में रखना चाहिए। जिससे प्रेगनेंसी के टेस्ट के सही परिणाम मिलने की पूरी संभावना होती है।
प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह का बताया गया है। जैसे ही आप बिस्तर को छोड़ते है। और महिला का जो दिन का पहला युरिन होता है। उसका ही सैंपल टेस्ट करना चाहिए।
प्रेगनेंसी टेस्ट करने का एक और नियम है । कि प्रेगनेंसी टेस्ट हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए।
प्रेगनेंसी टेस्ट को खरीदने से पूर्व उसकी एक्सपायरी डेट जरुर जांच लें।
युरिन सैंपल कलेक्ट करने के बाद आप चाय-नाश्ता कर सकती हैं।
यदि आप अपने घर में युरिन टेस्ट नही कर सकती है। तो इसके लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर से परामर्श ले सकती है या फिर लैब में भी टेस्ट करवा सकती है।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.