1. सर्दी-खांसी में राहत:
गले में खराश, खांसी या जुकाम होने पर काली मिर्च बेहद असरदार साबित होती है। इसमें मौजूद गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और गले को राहत देते हैं।
2. पाचन को बनाए बेहतर:
अगर खाना अच्छे से पच नहीं रहा है या गैस की समस्या हो रही है, तो काली मिर्च का सेवन मददगार साबित होता है।
-
यह पेट के आंतरिक हिस्सों को साफ करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
-
खाने से पहले नींबू, नमक और काली मिर्च का सेवन करने से भूख बढ़ती है और खाना जल्दी पचता है।
3. वजन कम करने में सहायक:
आजकल मोटापा एक गंभीर समस्या बन गई है। काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन (Piperine) नामक तत्व शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है।
4. शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखे:
काली मिर्च का सेवन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
सेवन करने का सही तरीका:
काली मिर्च को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करना बहुत आसान है:
-
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पिएं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
-
अगर सर्दी-खांसी हो रही है, तो एक चम्मच शहद में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। इससे गले को राहत मिलेगी।
-
अपनी दाल, सब्जी या सलाद पर हल्का सा काली मिर्च पाउडर छिड़कें।
-
चाय बनाते समय उसमें थोड़ा काली मिर्च डालें, इससे चाय स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी बनती है।
ध्यान दें: काली मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसे दिन में एक या दो बार ही सीमित मात्रा में उपयोग करें। अगर पेट में जलन या कोई अन्य समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।