Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
डॉक्टर भास्कर शर्मा को घाना से एक और डॉक्टरेट की उपाधि मिला
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Editor
अक्टूबर 13, 2023 • 2:19 PM 0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“डॉक्टर भास्कर शर्मा को घाना से एक और डॉक्टरेट की उपाधि मिला”
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को डॉक्टरेट ऑफ होमियोपैथी तथा अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस की उपाधि वेबबिक युनिवर्सिटी घाना द्वारा प्रदान किया गया l यह उपाधि 1 अक्टूबर 2023 को वेबबीक युनिवर्सिटी घाना के चांसलर बिशॉप डॉक्टर फेलिक्स ओफोसू दजन ने राजस्थान इंटर नैशनल सेंटर जयपुर में प्रमाण पत्र,मेडल प्रदान किया l डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह मानद उपाधि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति मैं किए गए शोध कार्यों तथा देश विदेश में होम्योपैथी के विकास व प्रचार प्रसार के लिए दिया गया है lयह उपाधि डॉक्टर भास्कर शर्मा भारत के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक है जिन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि वेबबिक युनिवर्सिटी घाना ने प्रदान किया हैl
डॉक्टर भास्कर शर्मा भारत के यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय राजस्थान से होम्योपैथी से पीएचडी की उपाधि वर्ष 2018 में प्राप्त कर चुके हैंlइसके पूर्व डॉ भास्कर शर्मा को अमेरिका, टोंगा, दुबई, लंदन,मालदीव, नाइजीरिया, डोमिनिका, ब्राजील, सर्बिया, अल्जीरिया ,इंडोनेशिया, आदि विश्वविद्यालय द्वारा मिल चुका है। इन्हे अब तक 27 मानद उपाधियां मिल चुकी हैlइतना ही नहीं डॉक्टर भास्कर शर्मा विश्व के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक हैं जिनका नाम होम्योपैथी के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।
डॉ भास्कर शर्मा इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के अलावा प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रांची झारखंड ने विश्वविद्यालय का सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2019, ग्लोब ईगल यूनिवर्सिटी अमेरिका वर्ष 2020 में विभागाध्यक्ष ,इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का ह्यूमैनिटी हेल्थ साइंस एंड पीस यूएसए वर्ष 2022 में कुलपति,हनीमैन कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी यूके लंदन वर्ष 2017,बाल ब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका वर्ष 2018,सी बी यूनिवर्सिटी टोंगा वर्ष 2017, यूनाइटेड कॉलेज ऑफ ब्राज़ील वर्ष 2020,इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च नई दिल्ली वर्ष 2017,बीयू विश्वविद्यालय मालदीव वर्ष 2018, महात्मा फुले टैलेंट रिसर्च अकादमी नागपुर 2016, इंटरनेशनल क्राइम फाइट एंड एलाइड अफ्रीका के सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2020, क्लाइमेट एक्शन थ्रो एजुकेशन फिलिपींस ने राष्ट्रीय शोधकर्ता वर्ष 2020, अफ्रीकन फेस्टिवल फाउंडेशन अफ्रीका वर्ष 2020,मे भी शोध निर्देशक व सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं ।
इसके अलावा होम्योपैथी फार्माकोपिया कमेटी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में विशेषज्ञ के रूप में वर्ष 2016 आमंत्रित किया गया था l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट मिनिस्टर राजस्थान राजीव अरोड़ा जी,रफीक जी एम एल ए जयपुर ,श्रीमती एकता अग्रवाल स्टेट मीडिया पैनलिस्ट बीजेपी आदि मौजुद रहे lकार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से किया गया l
डॉ अनुराग सक्सैना अध्यक्ष जनरलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया डॉक्टर सुरेश कुमार सैनी डॉक्टर चेतन उदय ममता सुनील कुकरेजा एसएन प्रधान राजन कुमार नरेश कुमार शर्मा डॉ राम सिंह चौहान दीपक भवानी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए lकार्यक्रम की समापन तथा धन्यवाद ज्ञापन लता फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉक्टर पंकज खटवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन तथा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 42 लोगों को सम्मानित किया गया हैl
डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक व 800 से अधिक सम्मान प्राप्त चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा को होमियोपैथी से डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ चंद्रशेखर वर्मा डॉ राजकुमार शर्मा डॉ सी एल यादव डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा डॉक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी डॉक्टर हर्षधर द्विवेदी डॉ अमित अग्रवाल डॉक्टर अनिल गुप्ता आदि लोगों ने बधाइयां दी l
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.