सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 होटल गोल्डन टयूलिप गुड़गांव हरियाणा में किया गया था। जिसमें पीबीएन फिटनेस के संचालक किशोर कुमार को भी आमंत्रण पत्र भिजवाया गया। किशोर कुमार ने बॉडीबिल्डिंग और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपने शिष्यों के द्वारा प्रदर्शन करवाया था। जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल भी शामिल है।
दिसंबर 2022 में अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में किशोर कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी और साथ ही स्वयं के शिष्यों को पदक जीतने में मदद भी की थी।
किशोर कुमार की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए भारतीय गौरव पुरस्कार 2022 में उन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रण पत्र भेजा गया और सह-सम्मान भेंट स्वरूप उनका पत्र उन्हें दिया गया।