पूर्व मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की मुलाकात
बायतु। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक हरीश चौधरी ने फरियादियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान चौधरी ने "हाळी अमावस्या" पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी को बधाई प्रेक्षित की। पूर्व मंत्री चौधरी ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से योजनाओं के बारे में लोगों को बताने और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की अपील की।