देवदत्त रॉय: अपने दम पर सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले सितारे!
मुंबई में अभिनेता देवदत्त रॉय एक ब्राजीलियाई महिला के साथ नजर आए। कवर शूट के बाद पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जहां का बिल 8 लाख से अधिक बताया जा रहा है।
मुंबई (महाराष्ट्र), 11 जून: आइकॉन स्टार देवदत्त रॉय को हाल ही में मुंबई में एक ब्राजीलियाई महिला के साथ देखा गया, जिससे चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो यह जोड़ी एक मैगज़ीन कवर पेज के लिए साथ में काम कर चुकी है और दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया।