Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
नई जावा 42 बाबर के साथ धोनी ने अपने गैराज में जोड़ा नया सितारा
धोनी को अक्सर अपनी नई बाइक्स के साथ रांची में घूमते हुए देखा जाता है। उनकी नई जावा 42 बाबर भी काफी आकर्षक है। यह बाइक निश्चित रूप से उनके गैराज की शोभा बढ़ाएगी।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
नवंबर 8, 2023 • 2:40 PM 0
ऑ
ऑटो मोबाइल
NEWS CARD
“नई जावा 42 बाबर के साथ धोनी ने अपने गैराज में जोड़ा नया सितारा”
नई जावा 42 बाबर के साथ धोनी ने अपने गैराज में जोड़ा नया सितारा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मोटरसाइकिलों का भी शौक है। उनके गैराज में पहले से ही कई सारी बाइक्स मौजूद हैं। धोनी ने एक बार फिर से अपने गैराज में नई जावा 42 बाबर को जोड़ा है। इस बाइक की कीमत 2.25 लाख रुपए है।
धोनी की जावा 42 बाबर में जेड/बॉटल ग्रीन पेंट स्कीम दी है। वहीं इसमें सिंगल सीट डिजाइन दिया गया है। बाइक में 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर, इंजन दिया है, जो 29.5 बीएचपी पावर और 32.74 एनएम पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
बाइक में 35 मिमी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ रियर में गैस-भरे मोनोशॉक दिया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए बाइक में फ्रंट में 280 मिमी सिंगल डिस्क और रियर में 240 मिमी डिस्क है, साथ ही डुअल-चैनल एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर शामिल है।
धोनी को अक्सर अपनी नई बाइक्स के साथ रांची में घूमते हुए देखा जाता है। उनकी नई जावा 42 बाबर भी काफी आकर्षक है। यह बाइक निश्चित रूप से उनके गैराज की शोभा बढ़ाएगी।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
धोनी के गैराज में मौजूद अन्य बाइक्स में बीएमडब्ल्यू R1200GS, हार्ले-डेविडसन रोड किंग, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, और रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 शामिल हैं। वह अक्सर इन बाइक्स के साथ रांची में घूमते हुए देखे जाते हैं।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com