Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
दीपिका सिंह फ़िल्म टीटू अंबानी से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
Anil Bedag Verified Local Voice • 29 Mar, 2026Author
जून 4, 2022 • 6:28 PM 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Anil Bedag
4 years ago
दीपिका सिंह फ़िल्म टीटू अंबानी से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/deepika-singh-will-make-her-bollywood-debut-with-the-film-titu-ambani
दिया और बाती फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी। एक संस्कारी बहु और एक स्ट्रॉंग वूमेन की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
छोटे पर्दे पर दीपिका सिंह एक स्ट्रोंग वुमेन के कैरेक्टर में नज़र आयी हैं अब अपनी पहली फ़िल्म टीटू अंबानी में भी दीपिका मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़बेदाग़-की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं । मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।
दीपिका सिंह फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताती हैं "मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत क़रीब हैं यह एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने लाइफ़ के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती । यह एक स्लाइस ऑफ़ लाइफ फ़िल्म हैं मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं।
फिल्म में दीपिका सिंह के साथ आश्रम वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे । फिल्म में अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना , समता सागर, और बृजेंद्र काला नज़र आएँगे।
सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल , निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । फ़िल्म ८ जुलाई को सिनेमागृह में रिलीज़ हो रही हैं