Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
वरफेल ने लॉन्च किया जयपुर में अपना पहला स्टूडियो, पेश किए मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नए मानक
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
फरवरी 25, 2023 • 4:01 PM 0
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
“वरफेल ने लॉन्च किया जयपुर में अपना पहला स्टूडियो, पेश किए मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नए मानक”
वरफेल ने लॉन्च किया जयपुर में अपना पहला स्टूडियो, पेश किए मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नए मानक
जयपुर : एक प्रीमियम मॉड्यूलर किचन ब्रांड वरफेल ने जयपुर में पहली बार एक नया स्टूडियो लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक स्टूडियो स्वामी विहार, निर्माण नगर, जयपुर, 302019 में मेट्रो पिलर नंबर 34 के पास पंडित टीएन मिश्रा मार्ग पर शानदार सिविल टॉवर में स्थित अपनी तरह का एक अनूठा प्रतिष्ठान है। यूरोपीय मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब को छूने, महसूस करने और अनुभव करने के लिए अब लोग स्टूडियो आ सकते हैं। स्टूडियो आधुनिक मॉड्यूलर किचन डिजाइन के नमूने पेश करता है। सभी किचन मॉड्यूल पर्यावरण के अनुकूल हैं और घर के लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी को बढ़ावा देते हैं। ब्रांड में 46 स्टूडियो हैं, इनमें से हर एक बेजोड़ कस्टमर एक्सपीरियंस वाला है।
वरफेल भारत का सबसे बड़ा प्रीमियम मॉड्यूलर किचन ब्रांड है और इसने देश के मॉड्यूलर किचन उद्योग में क्रांति ला दी है। यह ब्रांड यूरोप की सर्वश्रेष्ठ चीजों को चुनते हुए एक भारतीय घर के बजट में किफायती पड़ने वाला यूरोपीय मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इसकी सफलता के पीछे का राज डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन, सर्विसिंग और अन्य कॉम्प्रेसिव सॉल्यूशन में इसके बेहतर गुणवत्ता मानक हैं। इसे 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में लगातार टाइम्स बिजनेस अवार्ड्स द्वारा 'बेस्ट मॉड्यूलर किचन ब्रांड' से सम्मानित किया गया। मोस्ट वैल्यूएबल इंटीरियर ब्रांड इंडिया किचन कांग्रेस द्वारा 2019 और 2020 में 'द मोस्ट इनोवेटिव किचन अवार्ड' ऑफ द ईयर 2022 - वर्ल्ड सिग्नेचर अवार्ड्स आईबीएआरसी एशिया और बेस्ट मॉड्यूलर किचन ब्रांड 2023 - रेडियो सिटी बिजनेस आइकन अवार्ड्स भी इसे मिल चुके हैं।
एक जिम्मेदार ब्रांड होने के नाते,वरफेल घर के भीतर स्वस्थ रहने को बढ़ावा देता है और एक तरह से कैंसर मुक्त किचन तैयार करता है। है। एक स्वस्थ रसोई में आवश्यक आंतरिक सज्जा होनी चाहिए जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल और सड़न रोकने वाली हो। वरफेल केवल ई0 ग्रेड बोर्ड का उपयोग करता है जो मुख्य रूप से घर की खेती या टिकाऊ जंगलों से प्राप्त होते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि प्रोडक्ट के बेहतरीन गुणवत्ता मानकों को भी बनाए रखे और पर्यावरण को भी नुकसान न हो। इसलिए वरफेल का हर उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल और एफएससी प्रमाणित है।
मॉड्यूलर किचन डिजाइन करने की कला के लिए वरफेल ने जो खास दृष्टिकोण अपनाया है, यह ध्यान देने योग्य है। आपको एक बार वरफेल के नजरिए को गहराई से समझने के लिए शोरूम का दौरा जरूर करना चाहिए। हमें यकीन है कि आप यहां ऐसा कुछ देखेंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा। मॉड्यूलर किचन बनाने की चाहत रखने वाले नेटिजन्स की हमारे विशेषज्ञों की टीम के साथ बातचीत किचन की कलाकारी और कौशल के बारे में अधिक जानने में मदद करेगी।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
वरफेल के एक प्रवक्ता ने नए स्टूडियो के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'हमारा स्टूडियो मॉड्यूलर किचन की एक विविध रेंज प्रदान करता है, जो पारंपरिक और क्लासिक शैलियों से लेकर आधुनिक और समकालीन डिजाइन तक फैली हुई है। इनमें से हर एक हमारे ग्राहकों की अनूठी आवश्यकताओं और टेस्ट के अनुरूप है। आप हमारे सुंदर और काम करने वाले किचन डिजाइन को अनुभव कर सकते हैं, हमें आपका उत्सुकता से है।'
वरफेल उत्पादों की विस्तृत शृंखला फ्लेक्सी-ईएमआई विकल्पों के साथ 10 साल की वारंटी अवधि के साथ आती है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.