Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
LIC IPO लेकर आया ये बड़ा अपडेट, महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद
LIC IPO लेकर आया ये बड़ा अपडेट, महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद एलआईसी के आईपीओ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस आईपीओ के इस महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद है। जबकि सरकार इसे 12 मई तक सूचीबद्ध करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
अप्रैल 14, 2022 • 12:03 AM 0
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
“LIC IPO लेकर आया ये बड़ा अपडेट, महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद”
LIC IPO लेकर आया ये बड़ा अपडेट, महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद
एलआईसी के आईपीओ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस आईपीओ के इस महीने के अंत तक खुलने की उम्मीद है। जबकि सरकार इसे 12 मई तक सूचीबद्ध करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
एलआईसी के आईपीओ आने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर अपडेट सामने आए हैं कि बीमा कंपनी इससे जुड़े संशोधित दस्तावेज दोबारा दाखिल कर सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला…
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बोर्ड के सदस्य इस सप्ताह के अंत में वित्त वर्ष 2012 के लिए कंपनी के वित्तीय विवरणों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। ईटी ने इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बैठक के बाद बीमा कंपनी अगले सप्ताह के मध्य तक एलआईसी के आईपीओ से जुड़े संशोधित दस्तावेज दाखिल कर सकती है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
एक बार आईपीओ से संबंधित संशोधित दस्तावेज जमा करने के बाद उसके लिए रोड शो शुरू हो जाएगा। इस आईपीओ के इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है। पहले यह आईपीओ मार्च 2022 के अंत तक आना था। सरकार इस आईपीओ को जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एलआईसी की शेयर बाजारों में लिस्टिंग 12 मई तक पूरी होनी है।
वित्तीय परिणामों को मंजूरी देगा बोर्ड
सूत्रों ने जानकारी दी है कि कंपनी का बोर्ड वार्षिक वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने के बाद बीमा नियामक IRDAI को सूचित करेगा। इसके बाद आईपीओ के संशोधित दस्तावेज जमा किए जाएंगे।
5% हिस्सेदारी घटाएगी सरकार
एलआईसी के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए सरकार कंपनी में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी कम करने जा रही है। अगर इस आईपीओ को बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो सरकार कंपनी में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस आईपीओ में कंपनी के बीमा पॉलिसी धारकों के लिए भी एक हिस्सा अलग से रखा गया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.