पेरिस मोटोकॉर्प ने ला मैसन सिट्रोन दिल्ली शोरूम में 75 नई सी3 कारों की डिलीवरी कर मनाया भारत का 75वाँ स्वतंत्रता दिवस
ग्राहक अपने नजदीकी ला मैसन सिट्रोन फिजिटल शोरूम में जाकर कार के 'कस्टमाइज़्ड कम्फर्ट' का अनुभव करने के लिए न्यू सिट्रोन सी3 की टेस्ट-ड्राइव कर सकते हैं और/या www.citroen.in पर कार को ऑनलाइन बुक या खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली: सिट्रोन इंडिया ने दिल्ली में अपने डीलर पार्टनर, पेरिस मोटोकॉर्प द्वारा बेहद अनूठे तरीके से भारत का 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके माध्यम से कंपनी ने ग्राहकों को 75 नई सिट्रोन सी3 कारों की डिलीवरी की। मेगा कस्टमर डिलीवरी इवेंट का आयोजन द अशोक होटल, नई दिल्ली में किया गया। इस दौरान नई सिट्रोन सी3 बुक करने वाले सभी ग्राहकों को सौरभ वत्स, ब्रांड हेड, सिट्रोन इंडिया; हिमांशु अग्रवाल, डीलर प्रिंसिपल और अनिल छतवाल, सीईओ, ला मैसन सिट्रोन, दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से चाबियाँ सौंपी गईं। 20 जुलाई को लॉन्च किए जाने के बाद से ही न्यू सिट्रोन सी3 को इसके 20 डीलरशिप्स पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।