सावधान कही साइबर अटैक न कर दे आपका खाता खाली डॉ ध्रुव सनाढ़य
वर्तमान समय मे मोबाइल क्रांति के बाद इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ और मुद्रा का लेनदेन मोबाइल के माध्यम से होने लगा. तकनीक ने ग्राहकों को बैंक में जाने की बाध्यता भी खत्म कर दी परन्तु इसमें सुविधाएँ बढ़ने के साथ साथ जरा सी असावधानी आपका बैंक खाता खाली करवा सकती है.
भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा के निजी सहायक ध्रुव सनाढ़य ने बताया कि समय परिवर्तनशील है एवं समय के साथ साथ सभ्यता एवं संस्कृति भी बदलती रहती है. प्राचीन समय मे स्वर्ण मुद्रायें व्यापार का माध्यम थी परंतु समय के साथ साथ ये परिवर्तित होकर कागज के नोट पर आ गई ।