नई दिल्ली. एमएस ग्लोबल एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित "इंस्पायरिंग ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स – सीज़न 2 | 2026" का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उन असाधारण व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने ज्ञान, प्रतिभा, नेतृत्व, नवाचार और समाज के प्रति समर्पण से अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश यादव, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश और भाजपा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज शर्मा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता अनुज शर्मा ने कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्रों के एक्सपर्ट है लेकिन आज समय नौकरी पर निर्भर रहने भर का नहीं है। आज सभी को नौकरी से बढ़कर अपना एक व्यापार जरूर शुरू करना चाहिए और 4 से 5 लोगो को रोज़गार देने का काम करना चाहिए। जिससे आपके और देश दोनों की तरक़्क़ी हो। इसके लिए हमारी मोदी सरकार ने एमएसएमई विभाग को मजबूत किया है।
भाजपा नेता अनुज शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी ने देश को डिजिटल इंडिया बनाने में अहम कदम उठाये है जिसके बाद अब हर काम सिर्फ़ एक क्लिक की दूरी पर रह गया है। आप सभी चैंपियन डॉट कॉम वेबसाइट की मदद लें, व्यापार शुरू करें और फिर भी किसी को कोई दिक्कत आए तो हम और हमारी सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
वहीं आयोजकों के मुताबिक यह सम्मान केवल उपलब्धियों का प्रतीक नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण, ईमानदारी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का भी प्रतिनिधित्व करता है। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, उद्योग, मीडिया, कला एवं संस्कृति, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कॉर्पोरेट नेतृत्व, खेल, स्टार्टअप और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करता है।
एमएस ग्लोबल एंटरटेनमेंट का मानना है कि प्रत्येक प्रेरणादायक यात्रा सम्मान की हकदार है, क्योंकि किसी एक व्यक्ति की सफलता लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है। गौरतलब है कि इस अवॉर्ड शो की शुरुआत सुशील पाल और उनकी पत्नी ममता गर्ग ने की है। सुशील पाल एमटीटीवी इंडिया राजस्थान से संचालित होने वाले डिजिटल न्यूज़ चैनल के फाउंडर और संपादक भी हैं।