ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान-2023 सीजन-10 की टॉप 26 फाइनलिस्ट की घोषणा मंगलवार को होटल शकुन में हुई। इस दौरान फाइनलिस्ट की सेश सेरेमनी भी हुई।

कार्यक्रम के चीफ गेस्ट डॉ. जगदीश चंद्रा, आचार्य हिमानी शास्त्री और पेट्रोन जेडी माहेश्वरी ने टॉप फाइनलिस्ट को मोटिवेट किया।

शो डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि 26 गर्ल्स का चयन फाइनल के लिए हुआ है। सभी को अजमेर रोड स्थित समस्कारा रिसोर्ट में सात दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी। इसके बाद जयपुर में ही फिनाले होगा, जिसमें एलीट मिस राजस्थान-2023 के सिर ताज सजेगा और तीन टॉप विनर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

टॉप 26 फाइनलिस्ट:

  • मल्हारी सिंह
  • क्रत्वी सिंह राठौड़
  • उर्वशी सोनी
  • अल्फिरदौश खान
  • शशि मीना
  • स्नेहा शर्मा
  • मनीषा सिंह
  • मुस्कान कोठारी
  • पीहू चौधरी
  • दीपाली जैन
  • विशाखा खत्री
  • नैना परमार
  • सुहाना तोमर
  • श्रेया शर्मा
  • योगिता धैया
  • मिताली कुमावत
  • समीक्षा अरोड़ा
  • ईशा तुलायत
  • इशिता मेहता
  • मनीषा वाधवानी
  • नेहा शेखावत
  • मंशा परनामी
  • प्रत्यक्षा शाह
  • स्तुति बर्थवाल
  • अलका चौधरी
  • कविता चौधरी

अगले चरण में क्या होगा?

फाइनलिस्ट को सात दिन की ग्रूमिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें फैशन, मेकअप, हेयरस्टाइल, और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिनाले 5 नवंबर को जयपुर में होगा, जिसमें एलीट मिस राजस्थान-2023 की घोषणा की जाएगी।