जयपुर। भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले फाइनेंस क्रिएटर्स लेबर लॉ एडवाइजर द्वारा शनिवार को जयपुर में "पिंक ओडिसी" इवेंट का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध रचनाकारों, कलाकारों और उद्यमियों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जयपुर के नामचीन हस्तियों को एक मंच पर लाने का अनूठा प्रयास था। 

लेबर लॉ एडवाइजर के सह-संस्थापक ऋषभ जैन और मनदीप गिल ने बताया की "इस कार्यक्रम के पीछे की प्रेरणा उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय यूटूबर से मिली, जिसके कारण गुलाबी शहर के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।" ऋषभ जैन ने इस पार्टी को "पहली बार सोशल मीडिया प्रभावितों, रचनाकारों, कलाकारों और उद्यमियों को एक साथ लाने के लिए गुलाबी शहर का प्रमुख कार्यक्रम" कहा और मंदीप गिल ने "हर साल जयपुर में नियमित कार्यक्रम आयोजित करने" का वादा किया।

सोनी हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर के एमडी मोहित सोनी, एंजल निवेशक विवेक लोढ़ा, आर्टिस्ट मैनेजर चित्रांश जैन और ऑटो-इन्फ्लुएंसर गगन चौधरी सहित प्रमुख हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। प्रसिद्ध शार्क टैंक पिचर्स फ्लेहक्सिबल, ज़िलियनेयर, ग्लैडफुल और जयपुर वॉच कंपनी के संस्थापक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे।

वीडियो क्रिएटर अनिरुद्ध शर्मा ने कहा, "पिंक ओडिसी सिर्फ एक इवेंट से कहीं अधिक था, यह जयपुर के कुछ प्रतिभाशाली दिमाग और इनोवेटिव क्रिएटर्स का जमावड़ा था। इस इवेंट ने क्रिएटर्स को एक-दूसरे से जुड़ने, नेटवर्क बनाने और प्रेरित करने के लिए एक मंच प्रदान किया, और मुझे इस पहल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हुआ।"