जयपुर: पिंक सिटी जयपुर के विवेक विहार स्थित काफिला क्लब में सोमवार को गोल्ड इवेंट्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया ‘द क्राउन 2026’ का आधिकारिक क्राउन भव्य रूप से अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के लिए मॉडल्स के ऑडिशन भी आयोजित किए गए, जिसमें युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।
आयोजक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 5 मई 2026 को राज आँगन रिसॉर्ट में आयोजित होगा। विजेता के सिर की शोभा बढ़ाने वाला यह खास क्राउन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को परखने के लिए विशेष जूरी पैनल मौजूद रहा। जूरी में शामिल प्रमुख सदस्यों में श्रेयांस डड्डा, ममता जायसवाल, रिंकी रूपानी, शुभम खंडेलवाल और वीरेन लूनीवाल शामिल थे। जूरी की विशेषज्ञता ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पेशेवर बनाया।
कार्यक्रम में जयपुर की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में सेम ओबेरॉय, गरिमा चौहान, एडवोकेट शिव जोशी, लवनेश कुमावत सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में इस मंच की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मविश्वास प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। राज शर्मा ने कहा, “यह मंच सिर्फ सौंदर्य का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता का मंच है।” राहुल शर्मा ने जोड़ा कि हमारा लक्ष्य ऐसी प्रतिभाओं को निखारना है जो रनवे के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
मिस एंड मिसेज इंडिया ‘द क्राउन 2026’ महिलाओं के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने वाली प्रतियोगिताओं की बढ़ती श्रृंखला का हिस्सा है। राजस्थान के फैशन और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 5 मई को राज आँगन रिसॉर्ट में होने वाले ग्रैंड फिनाले में आज के ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी खिताब, क्राउन और करियर के नए अवसरों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
गोल्ड इवेंट्स द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे उच्चस्तरीय पेजेंट्स ने पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के लिए खास नाम कमाया है। जयपुर को उत्तर भारत का उभरता फैशन हब बनाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।