जयपुर में बुधवार को दी वेलवेट बॉक्स वेडिंग एसेंशियल की ओर से "नूर ए टेल ऑफ ब्राइडल अफेयर" नामक एक फोटोशूट एक्टिविटी आयोजित की गई। इस फोटोशूट में शहर की पांच प्रोफेशनल मॉडल्स ने हैवी रिच क्लास जूलरी और ट्रेडिशनल अटायर में लेटेस्ट ब्राइडल फैशन जूलरी को शोकेस किया।

आयोजक निकिता कोठारी और ऋषभ बज ने बताया कि यह एक कॉन्सेप्ट बेस्ड फोटोशूट एक्टिविटी है। जिसके द्वारा 2024 में आने वाले जूलरी, मेकअप और फैशन के नए ट्रेंड्स को एक्सपोज किया गया है।

शहर की पांच प्रोफेशनल मॉडल्स ने एक्सक्लूसिव जूलरी की रेंज को प्रस्तुत किया है। इस एक्सक्लूसिव जूलरी रेंज के बेसिस पर ब्राइड को मेकअप, जूलरी और फैशन के कई सारे ऑप्शंस प्रोवाइड करवाए जाएंगे। इस शूट के माध्यम से ब्राइड की स्टाइलिंग, फैशन, मेकअप, जूलरी सिलेक्शन इत्यादि के बारे में जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। साथ ही वर्तमान में चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड्स और कांसेप्ट से अपडेट रखा जाएगा।

इस फोटोशूट में मॉडल्स का निखरता हुआ मेकअप, फैशन स्टाइलिंग और जूलरी कलेक्शन निकिता कोठारी द्वारा किया गया है। मॉडल्स का फोटोशूट फैशन कर्मा के शुभम सोनी और उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस शूट में शामिल मॉडल्स हैं:

  • प्रियांशी जैन
  • नीलम पालीवाल
  • नीलम तकियानी
  • अल्पिता गोयल
  • गुंजन शर्मा

इन मॉडल्स ने अलग-अलग ट्रेडिशनल लुक में लेटेस्ट ब्राइडल जूलरी को पहना और इसे अपने स्टाइल से और भी खूबसूरत बनाया। इस फोटोशूट को जयपुर की सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : छोटे शहर से रनवे रॉयल्टी तक: मिस्टर राजस्थान 2023 अंश वालिया की प्रेरणादायक कहानी