निशा मेकओवर्स एंड लग्जरियस स्टूडियो: जयपुर में मेकओवर का नया आयाम
मॉडल्स ने डिस्प्ले किया कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं मेकअप आर्टिस्ट निशा का ट्रेंडी मेकओवर। प्रो मेकअप टिप्स, स्किन केयर, नाइट रूटीन, डाइट प्लान जैसे टॉपिक्स पर हुआ डिस्कशन.
स्टाइलिश पोज में अपने लुक्स को प्रेजेंट करती हुईं शहर की मॉडल्स, सीनियर्स से टिप्स लेते मेकअप आर्टिस्ट्स व स्टूडेंट्स और मेकअप व उसके बदलते ट्रेंड्स पर चर्चा करते ब्लॉगर्स व फैशन इंफ्लुएंसर। मौका था राजधानी जयपुर में रविवार को श्याम नगर स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फीमेल सर्विस सैलून निशू मेक ओवर्स एंड लग्जरियस स्टूडियो की सॉफ्ट लॉन्चिंग प्रोग्राम का। जिसमें शहर की प्रोफेशनल मॉडल्स ने कैटवॉक कर एवं फोटोशूट सेशन के द्वारा कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं मेकअप आर्टिस्ट निशा के लेटेस्ट व ट्रेंडी मेकअप कलेक्शन को शोकेस किया।
